Home / Odisha / राज्य सतर्कता निदेशक देवाशीष पाणिग्रही की तबीयत नाजुक

राज्य सतर्कता निदेशक देवाशीष पाणिग्रही की तबीयत नाजुक

भुवनेश्वर. वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और राज्य सतर्कता निदेशक देवाशीष पाणिग्रही की तबीयत लगातार नाजुक बनी हुई है. बीते 10 दिनों से पाणिग्रही का कोरोना का इलाज कोलकाता में चल रहा है.

जानकारी के अनुसार, उनके सेहत की यथास्थिति बरकरार है और उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है. 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी को ईसीएमओ उपचार के लिए 8 जून को भुवनेश्वर से कोलकाता ले जाया गया था. उन्हें कोलकाता के मेडिका सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पाणिग्रही को 29 मई को कोविद-19 पाजिटिव पाये जाने के बाद पहले कटक के अश्विनी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अप्रैल में पूरी तरह से टीकाकरण के बावजूद उनकी स्थिति बिगड़ने के बाद उन्हें आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया और फिर वेंटिलेटर पर रखा गया.

पाणिग्रही एक मधुमेह रोगी हैं. उनके फेफड़ों को कोविद संक्रमण के कारण गंभीर क्षति हुई है. यहां उन्हें कुछ दिनों के लिए वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन उनकी ऑक्सीजन लेबल में सुधार नहीं हुआ. इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें कोलकाता शिफ्ट करने का फैसला लिया.

 

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …