Home / Odisha / ओडिशा के 17 जिलों में ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट परीक्षण होगा शुरू

ओडिशा के 17 जिलों में ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट परीक्षण होगा शुरू

भुवनेश्वर. राज्य के 17 जिलों में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए परीक्षण फिर से शुरू होगा. हालांकि ओडिशा सरकार ने केंद्र के निर्देश के बाद कुछ महत्वपूर्ण मोटर वाहन दस्तावेजों की वैधता बढ़ा दी है, लेकिन इसके बावजूद ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) कौशल परीक्षण, जो पहले कोविद-19 महामारी की स्थिति को देखते हुए निलंबित कर दिए गए थे, राज्य में फिर से शुरू होंगे. हालांकि यह सुविधाएं केवल  ‘ए’ श्रेणी के 17जिलों में उपलब्ध होंगी. यह जानकारी राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) ने दी है.

कोरोना संक्रमण में कमी के कारण राज्य सरकार ने ‘ए’ श्रेणी के 17 जिलों में लॉकडाउन में काफी छूट दी गयी है. इन्हीं जिलों में डीएल कौशल परीक्षा आयोजित की जायेगी. ये जिले बरगड़, बलानगीर, बौध, देवगढ़, गजपति, गंजाम, झारसुगुड़ा, कंधमाल, कलाहांडी, कोरापुट, मालकानगिरि, नवरंगपुर, नुआपड़ा, रायगड़ा, संबलपुर, सोनपुर और सुंदरगढ़ हैं. एसटीए के अनुसार उपरोक्त 17 जिलों के लिए डीएल स्किल टेस्ट स्लॉट बुकिंग 21 जून, 2021 को सुबह 11 बजे से उपलब्ध होगी.

हर दिन सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक बुकिंग के लिए ये स्लॉट खोले जाएंगे. आवेदकों के पास प्रतिदिन सुबह 7 बजे से अपना पसंदीदा स्लॉट बुक करने का बेहतर मौका होगा.

केवल मौजूदा डीएल आवेदक ही डीएल स्किल टेस्ट के लिए स्लॉट बुक कर सकते हैं. पुन: परीक्षण के साथ डीएल नवीनीकरण की अनुमति होगी. डीएल कौशल परीक्षा 22 जून से शुरू होगी.

‘बी’ श्रेणी के 13 जिलों अनुगूल, बालेश्वर, भद्रक, कटक, ढेंकानाल, जगतसिंहपुर, जाजपुर, खुर्दा, केंद्रापड़ा, केंदुझर, मयूरभंज, नयागढ़ और पुरी में डीएल परीक्षण, एलएल परीक्षण आयोजित नहीं किया जाएगा.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …