Home / Odisha / 12वीं की परीक्षा के लिए निर्णय करे सरकार – विद्यार्थी परिषद

12वीं की परीक्षा के लिए निर्णय करे सरकार – विद्यार्थी परिषद

भुवनेश्वर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने केन्द्र व राज्य सरकारों से कोरोना महामारी की स्थिति में स्थगित की गयी 12वीं परीक्षा के लिए छात्र–छात्राओं की सुरक्षा व भविष्य को प्राथमिकता के आधार पर ध्यान देकर परीक्षा आयोजन करने की मांग की है. परिषद के प्रदेश मंत्री सौभाग्य मोहंती ने कहा कि कोरोना स्थिति को ध्यान में रखकर सरकार नयी प्रणाली में कम समय में परीक्षा, मुख्य विषयों की परीक्षा, खुली किताब परीक्षा आदि माध्यम में परीक्षा का आयोजन शारीरिक दूरी बनाकर, मास्क इस्तेमाल कर आगामी जुलाई व अगस्त माह में कराने के लिए कुछ राज्य सरकारों ने निर्णय किया है. परिषद यह मांग करती है कि केन्द्र व राज्य सरकारें किसी प्रकार की जल्दबाजी में निर्णय न ले तथा छात्र-छात्राओं के भविष्य को प्राथमिकता दे.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …