Home / Odisha / यश तूफान प्रभावितों के लिए आगे आये विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता

यश तूफान प्रभावितों के लिए आगे आये विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता

भुवनेश्वर. राज्य में तूफान यश के कारण भद्रक, बालेश्वर व केन्द्रापड़ा जिले में जहां काफी तबाही की है, वहां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता तूफान प्रभावित लोगों के लिए विभिन्न सेवा कार्य चलाया. परिषद के कार्यकर्ता विभिन्न स्थानों पर सड़कों को गिरे पेड़ों को काटकर साफ किया तथा अनेत स्थानों पर प्रभावित लोगों को चूड़ा गूड़ आदि सुख खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया. परिषद के कार्यकर्ताओं ने इस दौरान भी  कोरोना काल में सामाजिक दूरी बनाना, मास्क पहनना तथा सेनिटाइजर आदि इस्तमाल करने के लिए लोगों को जागरुक किया. परिषद के प्रदेश मंत्री सौभाग्य रंजन मोहंती ने कहा कि तूफान प्रभावित जिलों के लिए परिषद ने पहले से ही हेल्प लाइन नंबर जारी की थी. इसके साथ-साथ प्रभावित जिलों के अनेक स्थानों पर परिषद के कार्यकर्ता प्रभावित लोगों के सहायता किया.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …