Home / Odisha / टीकाकरण केंद्रों पर उमड़ी भीड़, सुबह 6 बजे से ही लग रही है लाइन

टीकाकरण केंद्रों पर उमड़ी भीड़, सुबह 6 बजे से ही लग रही है लाइन

  • टीका लेने से कई लोग रह गए वंचित, लोगों में नाराजगी

शैलेश कुमार वर्मा, कटक

कटक सीडीए सेक्टर-7 स्थित सरकारी अस्पताल में टीकाकरण को लेकर गुरुवार को काफी भीड़ देखने को मिली. सुबह 6 बजे से ही लोगों ने टीकाकरण के लिए लाइन लगानी शुरू कर दी. जबकि अस्पताल सुबह 8 बजे खुलता है. अस्पताल का गेट खुलते ही अफरा-तफरी मच गई. अस्पताल में लाइन पर लगे लोगों को गेट पर टोकन दिया गया. तत्पश्चात लोगों ने टीका लगाया. गौरतलब है कि गुरुवार को 5 दिन बाद इस अस्पताल में कोविद का टीका आया टीकाकरण के लिए लगभग चार से पांच सौ लोगों को लाइन में देखने को मिली. अस्पताल कर्मचारी ने कहा कि जो 30 अप्रैल को टोकन लेकर गए थे. सिर्फ उन्हीं को टीका लगाया जाएगा. इस पर लाइन में लगे अन्य लोगों ने नाराजगी जाहिर की तब जाकर उन लोगों को भी टीका लगाया गया. हालांकि कटक के कई टीका केंद्रों पर पर लापरवाही का आलम देखने को मिला एवं टीकाकरण को लेकर लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिली.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …