Home / Odisha / एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ठंडे पानी की मशीन एवं एक्वागार्ड लगा

एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ठंडे पानी की मशीन एवं एक्वागार्ड लगा

कटक. सेवा कार्यों के लिए प्रतिबद्ध एवं अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था लायंस क्लब आफ कटक पर्ल द्वारा सम्पत्ति मोड़ा के नेतृत्व में ओड़िशा ब्लड बैंक एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के निवेदन पर ठंडे पीने के पानी की मशीन एवं एक्वागार्ड लगवाया गया. गौरतलब है कि यहां पर नित्य सैंकड़ों लोगों का आवागमन होता रहता है.

कोरोना के इस बढ़ते हुए काल में कोविद-19 गाइडलाइंस के नियमों को पालन करते हुए पर्ल सदस्यों ने ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करायी एवं हॉस्पिटल के गण मान्य डॉक्टर पंकज परिडा, डॉक्टर स्मिता माहपात्र, डॉक्टर सबिता पलवाई, डॉक्टर बिश्वजीत सेनापति, डॉक्टर निरंजन पटनायक, डॉक्टर विश्वप्रसाद घोष, डॉक्टर विश्वरंजन साहू, समाज सेवी विश्वरंजन साहू मौके पर उपस्थित रहे. पर्ल द्वारा हमेशा सक्रियता पूर्वक जरूरत मंद परिवारों को सूखा अनाज वितरण किया जा रहा है. दो अत्यंत जरूरत मंद लड़कियों की पूरे वर्ष की फीस दी गई है. 500 से अधिक ओआरएस वितरण किया गया है.

ये सभी कार्य सम्पत्ति मोड़ा के नेतृत्व एवं अध्यक्ष मंजू सिपानी की अध्यक्षता में, सचिव सरला सिंघी, ऊषा धनावत, संतोष चांडक, कविता जैन, अल्का सिंघी, अर्चना अग्रवाल, किरन चौधरी, अर्चना चौधरी एवं पर्ल की सभी सदस्यों के सहयोग से संपादित किया गया.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 588 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय जलमार्ग-5 के विकास को मिलेगी गति

    केंद्र और राज्य सरकार ने मिलाया हाथ     तालचेर से पारादीप-धामरा होते …