Home / Odisha / कार के पेड़ से टकराने के कारण चार लोगों की मौत

कार के पेड़ से टकराने के कारण चार लोगों की मौत

नयागढ़ – नयागढ़ जिले के शरणकुल थाना क्षेत्र के करडा के पास शुक्रवार देर रात एक सडक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में एक ही परिवार के तीन सदस्य व ड्राइवर शामिल हैं। कार चालक द्वारा वाहन पर नियंत्रण खोने का कारण यह हादसा हुआ है। मृतकों में चिरंजीब साहू, मधुस्मिता साहु व आदित्य साहु तथा कार के ड्राइवर संतोष नायक शामिल हैं। ये सभी लोग नयागढ़ जिले के नंदीघर के थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चिरंजीव की बेटी नयागढ़ में पढ़ती है। इस कारण उनका परिवार उसे छोड़ने के लिए नयागढ़ आया था। नयागढ़ से वापसी के समय यह हादसा हुआ। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को बरामद कर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …