Home / Odisha / मार्केट बिल्डिंग में हमले के मामले में 18 गिरफ्तार

मार्केट बिल्डिंग में हमले के मामले में 18 गिरफ्तार

भुवनेश्वर – भुवनेश्वर के यूनिट -2 स्थित भीड़भाड़ वाले मार्केट बिल्डिंग में नकाबपोश लोगों द्वारा शुक्रवार शाम को केशरी मॉल के सामने स्थित दुकानों के दुकानदार व ग्राहकों पर हमला किये जाने के मामले में कमिश्नरेट पुलिस ने अभी तक 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था, जबकि आज और 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कमिश्नरेट पुलिस से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दो ग्राहकों के साथ दुकानदार ने कथित रुप से बदसलूकी की थी। इसके बाद उन्होंने अपने दोस्तों को बुला लिया। ये लोग नकाब पहनकर आये और हमला किया। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार शाम को 25 से 30 नकाबपोश लोग हाथों में लाठी लेकर अचानक आये तथा दुकानदारों पर हमला कर दिया। उन्होंने जिसे देखा, उस पर हमला किया। लगभग 10 मिनट तक यह कार्य किया। इसके बाद वे फरार हो गये। इस हमले में तीस से अधिक रेहड़ी वाली दुकानों को नुकसान हुआ। इसमें दो दुकानदारों को चोटें आयी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसमें लाखों रुपये के सामान भी नष्ट हो गया था। घटना के बाद पुलिस पहुंची थी और शुक्रवार रात को ही दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …