Home / Odisha / चोरी का आरोपित अस्पताल से फरार

चोरी का आरोपित अस्पताल से फरार

भुवनेश्वर – शनिवार सुबह कटक के एससीबी मेडिकल कालेज व अस्पताल में चिकित्सारत चोरी का आरोपित व्यक्ति फरार हो गया। फरार होने वाले व्यक्ति का नाम आलोक साहू है। वह पुरी जिले के कोणार्क थाना क्षेत्र के धनत्री गांव का निवासी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जगतसिंपुर जिले के रघुनाथपुर इलाके में स्थित एक शराब की दुकान से चोरी करने का उस पर आरोप है। उसे गत चार जनवरी को रघुनाथपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उससे पूछताछ के लिए जब थाना लाया गया, तो उसने शौचालय में फिनाइल पी लिया था। उसे पहले रघुनाथपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में वहां स्थिति गंभीर होने के कारण उसे कटक के एससीबी मेडिकल कालेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के मेडिसिन वार्ड के आईसीयू में उसका इलाज चल रहा था। शनिवार सुबह वह वहां से भाग निकला।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि वहां पर दो पुलिसकर्मी तैनात थे, लेकिन उसके बाद भी वह वहां से भागने सफल रहा। उसके भागने के संबंध में कटक के मंगलाबाग थाने में एक मामला दर्ज किया गया है। साथ ही उसे तलाश करने का अभियान शुरु किया गया है।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …