भुवनेश्वर – ओडिशा के चिलिका झील में पक्षियों के वार्षिक गणना का कार्य शुरु हुआ। इस गणना कार्य में 21 टीमें भाग ले रही हैं। इन टीमों में 100 वन्य जीव अधिकारी, विशेषज्ञ व पर्यावरणवित शामिल हैं। इससे पहले शनिवार को इन टीमों के सदस्यों का चिलिका में प्रशिक्षण किया गया था। प्रत्येक वर्ष नाइजेरिया, आफगानिस्तान, श्रीलंका जैसे 22 देशों से पक्षी ठंड में इस झील में आते हैं। पिछले साल 181 प्रजातियों के 10.47 लाख पक्षी चिलिका आये थे। पक्षी गणना कार्य में लगे एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी 21 टीमों को अलग अलग इलाकों में एक संमय पर गणना के लिए भेजा गया है, ताकि दोहराव न हो और सही आंकड़ा प्राप्त हो सके।
Check Also
भुवनेश्वर में हीट एंड रन, दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर
तेज रफ्तार वाली बस ने सीआरपी चौक के पास पहले कार को टक्कर …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
