भुवनेश्वर । केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि भविष्य़ में ओडिशा भारत का स्टील हब बनेगा। नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर भाजपा द्वारा शुरु किये जा रहे जन जागरण अभियान का शुभारंभ करने भुवनेश्वर पहुंचे कुलस्ते ने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ओडिशा भारत को स्टील हब बने इसके लिए केन्द्र सरकार विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि माइनिंग व अन्य मुद्दों के समाधान करने के लिए केन्द्र सरकार प्रयास कर रही है। उल्लेखनीय है कि भाजपा द्वारा राज्य में सीएए को लेकर जनजागरण अभियान शुरु किया जा रहा है। केन्द्रापड़ा जिले के महाकालपड़ा में इस संबंध में एक कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए श्री कुलस्ते भुवनेश्वर पहुंचे हैं।
Check Also
भुवनेश्वर में हीट एंड रन, दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर
तेज रफ्तार वाली बस ने सीआरपी चौक के पास पहले कार को टक्कर …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
