भुवनेश्वर। आंध्र प्रदेश के मंजूषा के निकट एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। कार के पुल के नीचे गिर जाने के कारण यह हादसा हुआ है। मृतक पांच लोग ओडिशा के तथा एक ही परिवार के थे। मृतकों में एक बच्चा शामिल है। इस मामले घायल एक व्यक्ति को पलासा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में त्रिलोचन जेना, बनिता जेना, आदर्श जेना, प्रताप जेना व ऋतु जेना शामिल हैं। हादसे में वाहन चालक गंभीर रुप से घायल हो गया है। ये लोग कार से सीमांचलम दर्शन करने के लिए गये थे। सीमांचलम में दर्शन के बाद लौटते समय कार चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। इस कारण कलवर्ट से नीचे गिर गया।
Check Also
सुभद्रा योजना के दो साल पूरे
ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’ उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
