भुवनेश्वर । पुरी के बलंगा थाना के एएसआई के खिलाफ एक महिला द्वारा दुष्कर्म के आरोप के मामले में नया मोड़ आया है। इस मामले शुक्रवार को आरोपित एएसआई के गिरफ्तारी के बाद शनिवार को पुरी के आरक्षी अधीक्षक उमाशंकर दास ने कहा कि महिला ने मजिस्ट्रैट के सामने जो बयान रिकार्ड किया उसमें दुष्कर्म की बात का उल्लेख नहीं किया। इस बारे में जानकारी देते हुए पुरी के एसपी उमाशंकर दास ने कहा कि महिला ने शुक्रवार रात को मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया, जिसमें उन्होंने दुष्कर्म होने की बात नहीं कही। उन्होंने यह भी कहा कि महिला ने मेडिकल परीक्षा कराने से भी इंकार कर दिया। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को महिला ने पुरी जिले के बलंगा थाना में एक एएसआई चित्तरंजन दास पर दुष्कर्म करने का का आरोप लगाया था। महिला ने कहा था कि एक पारिवारिक कलह के मामले में थाने में आने के समय जांच के लिए बुलाने के बाद दुष्कर्म किया है। इसके अलावा वह अनेक बार टेलीफोन से अश्लील बातें कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने आरोपित एएसआई को गिरफ्तार कर लिया था और उसे नौकरी से निलंबित कर दिया था।
Check Also
भुवनेश्वर में हीट एंड रन, दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर
तेज रफ्तार वाली बस ने सीआरपी चौक के पास पहले कार को टक्कर …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
