Home / Odisha / सीआरपीएफ का जवान लापता

सीआरपीएफ का जवान लापता

भुवनेश्वर – रायगड़ा जिले में ड्यूटी में जाने के बाद केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक जवान के लापता होने की सूचना है। लापता होने वाले जवान का नाम धरम देव है तथा वह उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इस संबंध में थाने में शिकायत की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 29 दिसंबर को रायगड़ा जिले में चइती उत्सव में धरम देव की ड्यूटी थी। ड्यूटी पर जाने के बाद वहां से वह नहीं लौटे। इस संबंध में उनके परिवार के लोगों द्वारा रायगड़ा थाने में लिखित में शिकायत दर्ज की गई है, लेकिन अभी तक उनका पता नहीं चल पाया है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

भुवनेश्वर में हीट एंड रन, दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

    तेज रफ्तार वाली बस ने सीआरपी चौक के पास पहले कार को टक्कर …