भुवनेश्वर – भुवनेश्वर व वाराणसी के बीच सीधी विमान सेवा आगामी माह से शुरु होगी। डीजीसीए से इंडिगो को इस संबंघ में आवश्यकीय अनुमति प्राप्त हो गयी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस संबंध में बताया कि यह विमान सेवा आगामी 29 फरवरी से शुरु होगी। भुवनेश्वर से सुबह नौ बजे विमान बाराणसी के लिए निकलेगी व शाम को 6.45 पर वाराणसी से भुवनेश्वर के लिए रवाना होगी। यात्रा की अवधि 1 घंटे 45 मिनट की होगी। उल्लेखनीय है कि ओडिशा के बौद्ध स्थलों के तीर्थयात्रा करने आने वाले लोगों के सुविधा के लिए भुवनेश्वर व वाराणसी के बीच सीधी विमान सेवा की मांग काफी दिनों से है।
Check Also
ओडिशा के विकास में प्रवासी राजस्थानियों की भूमिका अहम : अजय अग्रवाल
‘प्रवासी राजस्थानी मीट’ में उद्योग, निवेश और सामाजिक सरोकारों पर मंथन …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
