Home / Odisha / पुरी लोकनाथ मंदिर में शिवरात्रि पर होगा भव्य आयोजन, भक्तों को दर्शन की अनुमति

पुरी लोकनाथ मंदिर में शिवरात्रि पर होगा भव्य आयोजन, भक्तों को दर्शन की अनुमति

प्रमोद कुमार प्रृष्टि, पुरी
कोविद नियमों का पालन करते हुए लोकनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य आयोजन होगा. इसे लेकर लोकनाथ मंदिर परिसर में एक बैठक उपजिलाधिकारी भव तारण साहू की अध्यक्षता में आयोजित हुई. इस दौरान महाशिवरात्रि के आयोजन को लेकर फैसला किया गया तथा कोरोना नियमों का पालन करते हुए स्थानीय भक्तों के लिए दर्शन की व्यवस्था उपलब्ध करने का निर्णय भी लिया गया. दर्शन की अनुमति शिवरात्रि के दिन और 2 दिन पहले एकादशी के दिन होगी. सिर्फ पुरी की जनता को दर्शन का मौका मिलेगा. श्रद्धालु दीपक रात भर नहीं जलाएंगे. मंदिर के बाहर कोई भी मेला या दुकान नहीं लगेगा. यह जानकारी बैठक के बाद सेवक संघ के सचिव संतोष कुमार पंडा ने मीडिया को दी. उन्होंने कहा महाप्रभु लोकनाथ की कृपा से भक्तों को दर्शन की सुविधा उपलब्ध होगी, यह खुशी की बात है.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा से स्वावलंबन: ओडिशा की महिलाएं लिख रही हैं बदलाव की नई कहानी

लेखिका: श्रीमती प्रभाती परिडा, उपमुख्यमंत्री, ओडिशा एक समय था जब महिलाओं के सपने घर की …