Home / Odisha / केनघाटी के श्रीराम वाटिका में आयोजित नामयज्ञ समाप्त

केनघाटी के श्रीराम वाटिका में आयोजित नामयज्ञ समाप्त

संबलपुर। केनघाटी के श्रीराम वाटिका में आयोजित 24 प्रहरी नामयज्ञ समाप्त हो गया। पांच दिनों तक चले इस अध्यात्म कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रांतो से दर्जनों साधू एवं संतों ने भाग लिया। केनघाटी समेत आसपास के इलाकों के अनेकों श्रद्धालु इस उत्सव में शामिल हुए और अपने तथा अपने परिवार की मंगलकामना की दुआ मांगी। यज्ञ में पूजा की रस्म जानेमाने समाजसेवक शत्रुघन साहा एवं सिद्धार्थ साहा समेत उनके परिवार के सदस्यो ने किया। नामयज्ञ का मुख्य आकर्षण रहे गिरिवर दास जी महाराज एवं महात्यागी भरत दास जी महाराज। नामयज्ञ में चालीस कीर्तन मंडली ने भाग लिया।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …