Home / National / अनुराग कश्यप, विकास बहल और तापसी पन्नू के ठिकानों पर आयकर का छापा

अनुराग कश्यप, विकास बहल और तापसी पन्नू के ठिकानों पर आयकर का छापा

मुंबई, आयकर विभाग ने बुधवार को फिल्म निर्माता एवं निर्देशक अनुराग कश्यप, विकास बहल और अभिनेत्री तापसी पन्नू के मुंबई एवं पुणे स्थित ठिकानों पर छापेमारी की। आयकर विभाग ने यह कार्रवाई टैक्स चोरी के आरोप में की है।
आयकर विभाग ने इस कार्रवाई के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन सूत्रों ने बताया कि यह कार्रवाई प्रोडक्शन हाउस फैंटम फिल्म्स से जुड़े लोगों पर की गयी है। फैंटम फिल्म्स से जुड़ी इन फिल्मी हस्तियों के मुंबई और पुणे के 22 ठिकानों पर यह कार्रवाई टैक्स चोरी के आरोप में की गयी है।उल्लेखनीय है कि अनुराग कश्यप, विकास बहल और तापसी पन्नू ने मिलकर फैंटम फिल्म्स बनाया था। इसके बाद मार्च 2015 में इस कंपनी की 50 फीसदी हिस्सेदारी रिलायंस एंटरटेनमेंट ने खरीद ली थी। कई फिल्में फैंटम फिल्म्स के बैनर तले बनी थी, लेकिन साल 2018 में यह कंपनी बंद कर दी गई।अनुराग को गैंग्स ऑफ वासेपुर और ब्लैक फ्राइडे जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

kotia

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में लड़ाई तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा कोटिया सीमा विवाद

 रायगड़ा कलेक्टर ने दायर की अवमानना याचिका आंध्र प्रदेश के छह वरिष्ठ अधिकारियों को बनाया …