Home / Odisha / सड़क हादसे में दो की मौत, एक जख्मी

सड़क हादसे में दो की मौत, एक जख्मी

संबलपुर। बीती रविवार की रात दस बजे पांचगछिया चौक के पास हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों का नाम दीपक तिर्की (50) एवं हिमांशु पटेल (16) बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार खेतराजपुर निवासी नारायण पटेल का पुत्र हिमांशु अपने एक दोस्त के साथ केटीएम बाइक में बरेईपाली से अंईठापाली की ओर जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने पांचगछिया चौक में पैदल जा रहे दीपक तिर्की को जोरदार ठोकर मार दिया। जिसमें हिमांशु एवं दीपक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हिमांशु का दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मामले की खबर पाकर अंईठापाली पुलिस मौके पर पहुुंची और आहत नबालग को अस्पताल पहुंचाया। अंईठापाली पुलिस ने इस सिलसिले में प्रकरण दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …