Home / Odisha / छोटे भाई की निर्ममता से हत्या के बाद लाश को जलाने का प्रयास

छोटे भाई की निर्ममता से हत्या के बाद लाश को जलाने का प्रयास

  •  बड़ा एवं मंझला भाई फरार, बौध में घटित हुई घटना

संबलपुर। पारिवारिक विवाद पर दो व्यक्ति ने मिलकर अपने छोटे भाई की निर्ममता से हत्या कर दिया, इसके बाद घर के सामने ही किरोसीन छिड़ककर लाश को जलाने का प्रयास किया। यह सनसनीखेज घटना बौद्ध जिले के बांउसुनी थाना अंतर्गत गोछापाड़ पंचायत के मलिकपाड़ा में घटित हुई है। मृतक का नाम संतोष जानी (32) बताया गया है। इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद बड़ा भाई सार्तिक जानी (40) एवं मंझला भाई प्रशांत जानी (36) फरार हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात पारिवारिक विवाद को लेकर तीनों भाईयों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान बड़ा एवं मंझला तैश में आ गए और लाठी से संतोष पर हमला आरंभ कर दिया। दोनों संतोष को तबतक पिटते रहे, जबतक उसकी जान नहीं चली गई। इसके बाद दोनों भाईयों ने संतोष की लाश को घर से बाहर निकाला और उसमें किरोसीन छिड़कर आग लगा दिया। गांववालों की सूचना पर बाउंसुनी पुलिस तत्काल मौकाए वारदात पर पहुंची और संतोष की अधजली लाश को बरामद कर पोस्टमॉटम के लिए भेज दिया। पुलिस को देखते ही सार्तिक एवं प्रशांत फरार हो गए। बाउंसुनी पुलिस ने इस सिलसिले में प्रकरण दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार मृत संतोष जानी बौद्ध जिला रिजर्व पुलिस में बतौर कांस्टेबल काम करता था। जबकी उसका मंझला भाई संतोष जानी पेशेवर अपराधी है। इससे पहले एक और हत्या के मामले में सजा भुगतने के बाद कुछ दिन पहले रिहा हुआ है। खबर लिखे जानेतक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …