Home / Odisha / आंध्र-ओडिशा सीमा विवाद के बीच हटाये गये कोरापुट के डीएम

आंध्र-ओडिशा सीमा विवाद के बीच हटाये गये कोरापुट के डीएम

भुवनेश्वर. आंध्र प्रदेश और ओडिशा सीमा विवाद के बीच राज्य सरकार ने आज कोरापुट के जिलाधिकारी मधुसूदन मिश्रा को वन और पर्यावरण विभाग में स्थानांतरित कर दिया. कटक के जिला ग्रामीण विकास प्राधिकरण के परियोजना निदेशक एम डी अबदाल अख्तर को कोरापुट का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है. मिश्रा को सरकार के वन और पर्यावरण विभाग के अतिरिक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है. उल्लेखनीय है कि आंध्र प्रदेश ने ओडिशा के तीन गांवों पर दावा ठोंकते हुए इनके नाम बदल कर यहां पंचायत चुनाव कराने जा रहा है. इससे ओडिशा और आंध्र प्रदेश के बीच चल रहा सीमा विवाद कथित तौर पर नई ऊंचाई पर पहुंच गया है. कथित तौर पर कोरापुट जिले के तीन गांवों का नाम बदलकर ग्राम पंचायत चुनाव कराया गया है.

रिपोर्टों के अनुसार, आंध्र सरकार ने विवादित कोटिया क्षेत्र में ताला गंजईपदर, पटु सिनेरी और फागुन सिनेरी के नाम बदल दिया है. गाँव के नाम क्रमशः गणजाईबदरा, पटुचेंन्नुरु और पगुलचेंन्नुरु में बदल दिए गए हैं.

नाम बदलने के बाद, पड़ोसी राज्य ने क्षेत्र में त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनावों के लिए तैयारी शुरू कर दी है. मतदान के लिए जारी अधिसूचना में, तीन गांवों को इसके सलूर ब्लॉक में शामिल किया गया है. चुनाव में कुछ उम्मीदवारों ने पहले ही चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …