Home / Odisha / ओडिशा के बालेश्वर में चक्रवात (आंधी-तूफान) अनुसंधान केंद्र होगा स्थापित

ओडिशा के बालेश्वर में चक्रवात (आंधी-तूफान) अनुसंधान केंद्र होगा स्थापित

भुवनेश्वर. ओडिशा के बालेश्वर में चक्रवात (आंधी-तूफान) अनुसंधान केंद्र स्थापित किया जायेगा. यह जानकारी  भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक डॉ मृत्युंजय महापात्र ने शुक्रवार को दी. उन्होंने मीडिया को बताया कि केंद्र की स्थापना रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) तथा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के सहयोग से की जाएगी, जहां आँधी-तूफान और बिजली की गर्जना का अध्ययन किया जायेगा. उन्होंने कहा कि बालेश्वर और आसपास के क्षेत्रों में वेधशालाएं स्थापित की जाएंगी और आंधी-तूफान का अधिक सटीक पूर्वानुमान बनाने के लिए संख्यात्मक मॉडलिंग के माध्यम से टिप्पणियों की जांच की जाएगी. यह सेंटर कालबैशाखी की निगरानी करेगा, जिससे पड़ोसी राज्य जैसे बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल को भी लाभ होगा. हालाँकि इसकी स्थापना की सही तारीख अभी तय नहीं है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …