Home / Odisha / सोशल स्टार क्लब के शिविर में सौ लोगों ने किया रक्तदान

सोशल स्टार क्लब के शिविर में सौ लोगों ने किया रक्तदान


संबलपुर। सोशल स्टार क्लब की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। स्थानीय कुंभारपाड़ा स्थित लायंस क्लब में लगाए गए इस शिविर में सौ से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर का संचालन विमसार ब्लड बैंक के डा. संजय दास गुप्ता, एम प्रधान एवं देवाशीष मिश्र ने किया। सोशल स्टार क्लब के सदस्य मानस रंजन पाढ़ी, अतीफ आलम, सुदीप्त पटनायक, चित्त तरिया, अंजली राव, अमित सोनी, प्रदीप पंडा, निर्मल माइती, विज्ञान पटनायक, अशफाक मोहम्मद, मोहम्मद शफीक एव मोहम्मद कासीम समेत क्लब के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यों ने सक्रिय सहयोग किया।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …