Home / Odisha / 82 बोतल कफ सिरप एवं 10 स्ट्रीप नशे की टेबलेट के साथ दो गिरफ्तार

82 बोतल कफ सिरप एवं 10 स्ट्रीप नशे की टेबलेट के साथ दो गिरफ्तार

संबलपुर। अंईठापाली पुलिस ने प्राईवेट बस स्टैंड के पास छापामारकर कफ सिरप की 82 बोतला एवं 10 स्ट्रीप नशे की टेबलेट बरामद किया है। इस सिलसिले में उत्तम साहू एवं अंकित अग्रवाल नामक दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी गोपालमाल के रहनेवाले हैं। अंईठापाली थाना प्रभारी योगेश पंडा ने बताया कि आरोपी बहुत दिनो से इस अवैध कारोबार में लिप्त रहे हैं। पुलिस उनके प्रत्येक गतिविधि पर निगाह जमाए हुए थी। अंतत: उन्हें रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share this news

About desk

Check Also

राष्ट्रीय हिंदू संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

30 सितंबर को पुरी में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों पर विशेष चर्चा भुवनेश्वर। राजधानी …