भुवनेश्वर । कोषामगुडा में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म व हत्या के मामले में पुलिस की निष्क्रियता के खिलाफ कांग्रेस द्वारा नवरंगपुर बंद किया जा रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप माझी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नवरंगपुर जिला मुख्यालय के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग-26 को अवरोध कर दिया। इस कारण इस मार्ग पर वाहनों की आबाजारी रुकी रही। दोनों और वाहनों की लंबी कतारें देखी गई। बंद के कारण नवरंगपुर शहर के दुकानें व व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। इस अवसर पर श्री माझी ने कहा कि इस मामले में पुलिस किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं कर रही है। इस मामले में आरोपितों को य़दि गिरफ्तार न करने पर आगामी दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि 13 दिसंबर को अनुसार नवरंगपुर जिले के कोषामगुडा प्रखंड के गुमंडली गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया व बाद में उसकी लाश बरामद किया गया था। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया था।
Check Also
गंजाम में 3 नवंबर तक स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
दूसरे चक्रवात मुरासु के असर को लेकर सरकार ने की घोषणा …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
