Home / Odisha / गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई

गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई

  •  समृद्ध ओडिशा गठन के लिए सभी को संकल्प लेने का किया आव्हान

भुवनेश्वर. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देने के साथ-साथ समृद्ध ओडिशा के गठन के लिए सभी को आगे आने हेतु संकल्प लेने का आह्वान किया.
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 72वें गणतंत्र दिवस पर सभी को मेरी शुभेच्छा व अभिनंदन. एक सशक्त व ओडिशा गठन के लिए हम सभी संकल्प लें. उन्होंने कहा कि एक समृद्ध सशक्त व स्वाभिमानी ओडिशा निर्माण के लिए हम दृढ़ संकल्प के साथ अग्रसर हो रहे हैं. कठिन परिश्रम सभी का सहयोग से ही हम पर पहुंच पाएंगे. एक नए ओडिशा के गठन की दिशा में हमारे प्रयासों में आपका आशीर्वाद की कामना करता हूं.
उन्होंने कहा कि ओडिशा आज देश के विकास के नक्शे पर अपनी स्थिति मजबूत कर पा रही है. कृषि उद्योग व अन्य अवसंरचना तथा अर्थव्यवस्था में क्षेत्र में ओडिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है. विभिन्न कल्याणकारी योजना को लागू करने में ओडिशा पूरे देश में विशेष स्थान रख रहा है. हमारी कल्याणकारी कार्य लोगों के मुंह पर खुशी ला रही है.
उन्होंने कहा कि स्वतंत्र गणतंत्र दिवस में पर महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीर जवान शहीद कोविद योद्धाओं को मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. भारत में विविधता विविधता ही हमारी संस्कृति वह समाज को समृद्ध कर समुद्र किया है. इस विविधता की सुरक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय मुद्दों पर सहमति के लिए हमें काम करना चाहिए. यही हमें लोकतंत्र को अधिक समृद्ध करेगा.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …