Home / Odisha / गणतंत्र दिवस पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में राज्यपाल ने फहराया ध्वज

गणतंत्र दिवस पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में राज्यपाल ने फहराया ध्वज

  •  कोरोना के कारण सादगीपूर्ण तरीके से हुआ कार्य़क्रम

भुवनेश्वर. भुवनेश्वर में प्रदेशस्तरीय गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में पर राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल ने ध्वजारोहण किया. महात्मा गांधी मार्ग पर आयोजित होने वाले इस समारोह में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी सम्मानित अतिथि के रुप में शामिल हुए. समारोह इस बार कोरोना के कारण कार्यक्रम अत्यंत सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया. कोरोना को ध्यान में रखकर कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस कारण परेड देखने आ रहे लोगों को यहां ना आने आने की हिदायत दी गई थी. इस बार परेड में कंटिजेंट भी कम थे और 14 कंटिजेंट ने इन में भाग लिया.
इस परेड के लिए कमिश्नर पुलिस की ओर से व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए थे. परेड स्थल पर 25 प्लाटून फोर्स तैनात किया गया था. इसके साथ ही परेड स्थल पर चारों ओर व आसपास के इलाकों में सीसीटीवी लगाया गया था. इसी तरह ट्रैफिक की ओर से ट्रैफिक पुलिस की ओर से यातायात के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी. परेड स्थल को जोड़ने वाले सभी मार्गों को सील कर दिया गया था.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …