भुवनेश्वर । कलाहांडी जिले के मुखिगुडा स्थित ओडिशा जल विद्युत निगम लिमिटेड (ओपीएचसी) के अधिकारी का शव रविवार को बरामद हुआ है । मुखिगुडा के पास एक मोबाइल टावर के पास से उनका शव मिला। वह गत 17 दिसंबर से लापता थे। उल्लेखनीय है कि गत 17 दिसंबर से अधिकारी इलेक्ट्रिक विभाग के जनरल मैनजर नारायण प्रसाद मेहेर लापता हो गये थे। उनकी पत्नी सुरेखा मेहेर ने बताया था कि गत मंगलवार को वह दस बजे घर से निकले थे। उन्होंने आफिस जाने की बात कह कर निकले थे। इसके बाद वह नहीं लौटे। उन्होंने बार बार फोन किया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। उसके बाद उन्होंने कई जगह तलाश की लेकिन उनका किसी प्रकार का आता पता नहीं चल पाया । इस कारण उन्होंने थाने में इस संबंध में लिखित में शिकायत की थी ।
Check Also
भुवनेश्वर में हीट एंड रन, दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर
तेज रफ्तार वाली बस ने सीआरपी चौक के पास पहले कार को टक्कर …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
