भुवनेश्वर । मुख्यमंत्री नवीन पटनायक अपने पांच दिवसीय दौरे से वापस भुवनेश्वर लौट आये हैं। रविवार को दोपहर में मुख्यमंत्री भुवनेश्वर लौटे। उल्लेखनीय है कि गत बुधवार को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पांच दिवसीय दौरे पर दिल्ली गये सथे। इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले समारोह में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में उन्होंने अहिंसा को संविधान के प्रियंबल में शामिल करने की मांग की।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
