Home / National / सीमा सुरक्षा को लेकर भारत-नेपाल के सुरक्षाबलों की बैठक

सीमा सुरक्षा को लेकर भारत-नेपाल के सुरक्षाबलों की बैठक

सिलीगुड़ी. भारत नेपाल सीमा पर स्थित एसएसबी की 41वीं बटालियन के अन्तर्गत भातगांव बीओपी में नेपाल पुलिस एवं नेपाल एपीएफ के जवानों के साथ बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक में सीमा सुरक्षा को लेकर विशेष चर्चा की गयी. इस दौरान तस्करी पर अंकुश लगाने एवं मानव तस्करी को रोक लगाने को लेकर आपस में चर्चा की गयी. इस समन्वय बैठक में डान्गुजोत कंपनी प्रभारी इंस्पेक्टर पेम थीण्ले, कादोमनी इंस्पेक्टर रवि कुमार,  नींबूगुडी इंस्पेक्टर विजय कुल्लू और नेपाल की तरफ से नेपाल पुलिस इंस्पेक्टर डीबी पूड़ी, एपीएफ बीओपी कमांडर इंस्पेक्टर बीआर दहाल, एएसआई संजीव दे मुख्य रूप से उपस्थित थे.

Share this news

About desk

Check Also

kotia

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में लड़ाई तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा कोटिया सीमा विवाद

 रायगड़ा कलेक्टर ने दायर की अवमानना याचिका आंध्र प्रदेश के छह वरिष्ठ अधिकारियों को बनाया …