Home / National / बच्चे को बचाने के दौरान आग में झुलसी आरती ने तोड़ा दम

बच्चे को बचाने के दौरान आग में झुलसी आरती ने तोड़ा दम

लक्ष्मी शर्मा, दक्षिण दिनाजपुर

जिले के बंसीहारी थाना के तहत पश्चिम चंडीपुर इलाके की रहने वाली आरती ने आज इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. यह महिला आग की चपेट में आ गयी थी. मिली जानकारी के अनुसार, विगत शुक्रवार को जब वह चूल्हे के पास खाना बना रही थी और उसका बच्चा उसके पास आने की कोशिश कर रहा था. आग से उसे बचाने की कोशिश के दौरान वह खुद आग की चपेट में आ गयी. महिला के शरीर में आग लग गई और वह पूरी तरह से झुलस गई. उसे तुरंत बुनियादपुर के रसीदपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां पर कोई सुधार नहीं होने के कारण उसे बालुरघाट जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सा के दौरान आज उसकी मौत हो गई.

Share this news

About desk

Check Also

एएसआरएचएमसी ने 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

ताडेपल्लीगुडेम, एएसआरएचएमसी ने आज अपने कैंपस में 80वां स्वतंत्रता दिवस शानदार तरीके से मनाया, जिसमें …