Home / Odisha / ओडिशा सिविल सर्विसेज और कंबाइंड कॉम्पिटिटिव रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन, 2020 को लेकर बड़ा फैसला

ओडिशा सिविल सर्विसेज और कंबाइंड कॉम्पिटिटिव रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन, 2020 को लेकर बड़ा फैसला

भुवनेश्वर: ओडिशा सरकार ने ओडिशा सिविल सर्विसेज और कंबाइंड कॉम्पिटिटिव रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन, 2020 को के बड़ा फैसला लिया है. आयु सीमा पार करने वाले इच्छुक प्रत्याशियों को इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाले और एक मौका देने का फैसला किया गया है. सामान्य प्रशासन और लोक शिकायत विभाग द्वारा जारी एक नवीनतम अधिसूचना के अनुसार, इच्छुक उम्मीदवार जो ओसीएसई-2018 या ओसीएसई-2019 में शामिल हुए हैं, लेकिन ऊपरी आयु सीमा पार करने के कारण वे ओसीएसई-2020 में शामिल होने से वंचित हो रहे हैं, उन्हें ओसीएसई- 2020 में शामिल होने के लिए एक और अतिरिक्त प्रतिपूरक प्रयास की अनुमति दी जाएगी. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है. इसके लिए आवश्यक नियम में संशोधन किया जा रहा है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …