Home / Odisha / गंजाम में बिजली की चपेट में आने से दंपति की मौत

गंजाम में बिजली की चपेट में आने से दंपति की मौत

ब्रह्रपुर. गंजाम जिले में हिंजिली थाना क्षेत्र बुरुपड़ा गांव में आज अपने खेत में बिजली के तार की चपेट में आने से एक दंपति की मौत हो गयी है. मृतकों की पहचान बिष्णु सामल (65) और उसकी पत्नी हीना सामल (55) के रूप में की गई है. ये दोनों आज सुबह लगभग 4 बजे फूलगोभी काटने गए थे. जानकारी के अनुसार, खेत में 11 केवी लाइन का पोल से गिर गया था, जिससे वे गलती से उसके तार की चपेट में आ गये. इस हादसे की जानकारी मिलने पर उनका बेटा गौड़ा सामल मौका पर पहुंचा और उन्हें एंबुलेंस में लेकर हिंजिली अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टर ने दंपति को मृत घोषित कर दिया. इस घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी है.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …