Home / Odisha / घने कोहरे में लिपटी रही आज की सुबह

घने कोहरे में लिपटी रही आज की सुबह

भुवनेश्वर. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को कटक और भुवनेश्वर सहित ओडिशा के कई हिस्सों में घना कोहरा छाये रहा. इससे सड़कों पर वाहन चलाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. दृश्यता कम होने के कारण वाहनों की धीमी गति से चलते हुए देखा गया. जानकारी के अनुसार, दृश्यता घटकर 50 मीटर से भी कम रह गई. इसका असर कटक और भुवनेश्वर के बीच सड़क पर देखने को मिला, जहां वाहनों का आवागमन प्रभावित दिखा. इससे पहले भुवनेश्वर स्थित आईएमडी के क्षेत्रीय केंद्र ने कटक खुर्दा, जगतसिंहपुर, भद्रक, जाजपुर, पुरी, केंद्रापड़ा और नयागढ़ सहित आठ जिलों के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया था. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए ओडिशा के कई जिलों के लिए घना कोहरा जारी रहने को लेकर अलर्ट जारी किया है. ओडिशा के कंधमाल, रायगड़ा, बौध, अनुगूल और ढेंकनाल जिलों में रविवार तड़के एक या दो स्थानों पर मध्यम से घने कोहरे की संभावना जतायी गयी है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …