Home / Odisha / भारत बंद से ओसीएस परीक्षा स्थगित, अब दो जनवरी-2021 को होगी

भारत बंद से ओसीएस परीक्षा स्थगित, अब दो जनवरी-2021 को होगी

सुधाकर कुमार शाही, कटक

आठ दिसंबर को भारत बंद को देखते हुए ओडिशा पब्लिक सर्विस कमिशन ने ओसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा (जी.एस-I और जी.एस-II) स्थगित कर दिया है. अब यह परीक्षा दो जनवरी 2021 को आयोजित की जायेगी. यह जानकारी ओडिशा पब्लिक सर्विस कमिशन ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है. उसने कहा कि भारत बंद के कारण परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पहुंचने में परेशानी होगी. इस कारण परीक्षा को स्थगित किया जाता है. यह परीक्षा दो जनवरी को पूर्व तय समय पर तय परीक्षा केंद्रों में ही होगी. इसके लिए अलग से कोई प्रवेश पत्र (एडमिशन सर्टिफिकेट) नहीं जारी किया जायेगा.

Share this news

About admin

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …