Home / Odisha / ओडिशा में एक और बड़ा भ्रष्टाचार, फनी तूफान के पीड़ितों के राहत आवंटन में घोटाला

ओडिशा में एक और बड़ा भ्रष्टाचार, फनी तूफान के पीड़ितों के राहत आवंटन में घोटाला

सुधाकर कुमार शाही, कटक

भ्रष्टाचार के कारण ओडिशा में गरमाई राजनीति के बीच एक और बड़ा भ्रष्टाचार का दावा सामने आया है. फनी चक्रवात के पीड़ितों के बीच राहत वितरण में घोटाला होने का दावा किया जा रहा है. कहा गया है कि राज्य सरकार ने हर राशन कार्ड धारक को 1000 रुपये देने का ऐलान की थी. इसके तहत कटक नगर निगम क्षेत्र के लिए सात करोड़ इक्कीस लाख अठहत्तर रुपये आया था. यह राशि सत्तर हजार नौ सौ उनचास कार्ड धारकों के बीच वितरित की जानी थी, लेकिन कटक और केंद्रापड़ा शहर में वास्वत में हर कार्ड धारक को एक हजार रुपये की जगह महज 500 रुपये ही दिये गये हैं. यह जानकारी सूचना अधिकार कानून के तहत मिली है. इस वितरण के अनुसार 500 रुपये हिसाब से कुल तीन करोड़ चौवन लाख चौहत्तर हजार पांच सौ रुपये का घोटाला हुआ है. यह दावा करते हुए आज अखिल ओडिशा झोपड़ीपट्टी महासंघ एकता ने राज्य विजिलेंस मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया और इस मामले की तहकीकात करके दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. इस आंदोलन में संघ के सभापति वृंदावन दास आजाद के अलावा सचिव संजय कुमार नायक, यास्मीन बेगम, सस्मिता बारिक, रूपा मल्लिक, सुजला शर्मा, टी अरुणा, रूपांजलि मिर्जा, लता देइ, मनोज कुमार बेहरा आदि शामिल थे.

Share this news

About admin

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …