Home / Odisha / भारत बंद पर ओडिशा में सभी सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद, नहीं चलेगी मो-बस

भारत बंद पर ओडिशा में सभी सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद, नहीं चलेगी मो-बस

भुवनेश्वर. मंगलवार को आयोजित होने वाले भारत बंद को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने सभी सरकारी कार्यालय को बंद रखने का निर्णय लिया है. राज्य सरकार द्वारा इस संबंध में विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी गई है. इस विज्ञप्ति में कहा गया है कि कोरोना महामारी के कारण स्थिति सामान्य नहीं हुई है और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था स्वाभाविक नहीं है. ऐसे में भारत बंद के बुलावे के कारण परिवहन व्यवस्था अधिक प्रभावित होने की आशंका है. ऐसे में कोरोना संक्रमण के ऊपर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. इसे ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी सरकारी कार्यालय मंगलवार को बंद रहेंगे, लेकिन समस्त प्रकार अत्यावश्यक सरकारी सेवा जारी रहेगी. इधर,  सीआरयूटी ने ट्विट कर कहा है कि भारत बंद को लेकर मो-बसों का परिचालन भी स्थगित रहेगा.

Share this news

About admin

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …