Home / National / प्रधानमंत्री 21 नवंबर को गांधीनगर में पंडित दीनदयाल पेट्रोलियम विश्वविद्यालय के 8वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे

प्रधानमंत्री 21 नवंबर को गांधीनगर में पंडित दीनदयाल पेट्रोलियम विश्वविद्यालय के 8वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 21 नवंबर को सुबह 11:00 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पंडित दीनदयाल पेट्रोलियम विश्वविद्यालय के 8वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे। इस दीक्षांत समारोह में लगभग 2600 छात्र अपने डिग्री/डिप्लोमा प्राप्त करेंगे।

दीक्षांत समारोह के दौरान, प्रधानमंत्री मोनोक्रिस्टलाइन सोलर फोटो वोल्टाइक पैनल के 45 मेगावाट के उत्पादन संयंत्र और जल प्रौद्योगिकी पर उत्कृष्ठता केन्द्र की आधारशिला रखेंगे। दीक्षांत समारोह के दौरान प्रधानमंत्री, पंडित दीनदयाल पेट्रोलियम विश्वविद्यालय में ‘अभिनव और उद्भवन केन्द्र” और ‘खेल परिसर’ का भी उद्घाटन करेंगे।

Share this news

About desk

Check Also

kotia

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में लड़ाई तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा कोटिया सीमा विवाद

 रायगड़ा कलेक्टर ने दायर की अवमानना याचिका आंध्र प्रदेश के छह वरिष्ठ अधिकारियों को बनाया …