Home / Odisha / राउरकेला में सामूहिक तौर पर काली पूजा, दिवाली और छठ पूजा पर लगी रोक

राउरकेला में सामूहिक तौर पर काली पूजा, दिवाली और छठ पूजा पर लगी रोक

राउरकेला. कोविद-19 महामारी के मद्देनजर राउरकेला में 30 नवंबर तक सामूहिक तौर काली पूजा, दिवाली, छठ पूजा और अन्य धार्मिक त्योहारों का कोई आयोजन नहीं होगा. जिला प्रशासन ने सामूहिक आयोजनों पर प्रतिबंध लगा दिया है. साथ ही यहां पटाखे फोड़ने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है. राउरकेला एसपी की अध्यक्षता में हुई आधिकारिक बैठक में यह निर्णय लिया गया. इससे पहले ओडिशा सरकार ने राज्य में 10 से 30 नवंबर के बीच पटाखों की बिक्री पर रोक लगा दी थी. सरकार के इस आदेश के बाद राज्यभर से काफी मात्रा पटाखे जब्त किये जा चुके हैं. पुलिस लगातार अभियान चला रही है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …