Home / Odisha / दो क्लर्कों के यहां सतर्कता विभाग के छापे

दो क्लर्कों के यहां सतर्कता विभाग के छापे

भुवनेश्वर. आय से अधिक कमाई के मामले में विलिलेंस की टीम ने दो क्लर्क के कई ठिकाने पर छापेमारी की है. इनमें से एक भुवनेश्वर में तथा दूसरा जाजपुर के धर्मशाला से है. जानकारी के अनुसार, धर्मशाला उप-पंजीयक कार्यालय में कार्यरत एक कनिष्ठ लिपिक रत्नाकर मोहंती से जुड़े छह स्थानों पर गुरुवार को विजिलेंस ने एक साथ छापेमारी की. कटक सतर्कता विभाग द्वारा जारी किए गए एक सर्च वारंट के आधार पर भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी की कई टीमों ने धर्मशाला में मोहंती के आवासीय भवन, जारका के पास बैराजुनगर में एक मंजिली इमारत, जालसुखा में संदिग्ध अधिकारी के होटल आकाश, शांतिबाजार में मार्केट कॉम्प्लेक्स और बिल्डिंग, यहां के चंदापुर गांव में उनके रिश्तेदारों के घर पर छापेमारी की गयी. इस दौरान कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं. इसके अलावा एक टीम ने धर्मशाला स्थित उनके कार्यालय के कमरे की भी तलाशी ली.
इसी तरह सतर्कता टीमों ने आज डीए के आरोपों पर भुवनेश्वर में उप-कलेक्टर के कार्यालय में एक वरिष्ठ लिपिक उदयनाथ जेना से जुड़ी संपत्तियों की भी तलाशी ली. विजिलेंस भुवनेश्वर डिवीजन ने सुंदरपड़ा के ईबरंगा में जेना के आवासीय घर, केंद्रापड़ा के एंडुलापुर में उनके मूल स्थान और भुवनेश्वर में कार्यालय कक्ष में छापा मारा.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …