Home / Odisha / बौध में 80 एकड़ क्षेत्र में फैले गांजा की खेती नष्ट किया

बौध में 80 एकड़ क्षेत्र में फैले गांजा की खेती नष्ट किया

बौध. बौध जिला पुलिस ने गुरुवार को जिले में 80 एकड़ क्षेत्र में फैले गांजा (भांग) की खेती को नष्ट कर दिया. यहां अवैध तरीके खेती की जा रही थी. जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बाउंसुनी पुलिस स्टेशन के तहत बनादुर्गा मंदिर के पास उदबिलाका जंगल में भांग की खेती की जा रही है. इस सूचना पर पुलिस ने अभियान चलाकर कई स्थानों पर छापे मारे और खेत में भांग की फसल को नष्ट कर दिया. अधिकारियों ने पूरी तरह से उगे हुए भांग के पौधों को उखाड़ दिया और उनमें आग लगा दी. पुलिस अधीक्षक बौध वी रघुनाथ राव ने कहा कि नियमित अंतराल में अभियान चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा. आठ नवंबर को कंधमाल पुलिस और आबकारी अधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने जिले में सदर पुलिस की सीमा के तहत दुदुकी पंचायत के विभिन्न वन क्षेत्रों में कई एकड़ भूमि पर अवैध रूप से गांजे की खेती को नष्ट कर दिया था.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …