Home / Odisha / भुवनेश्वर में एक और लूट, बदमाशों ने व्यस्त सड़क पर महिला से सोने की चेन छीनी

भुवनेश्वर में एक और लूट, बदमाशों ने व्यस्त सड़क पर महिला से सोने की चेन छीनी

भुवनेश्वर. राजधानी में बुधवार शाम दो बाइक सवार बदमाशों ने कथित तौर पर एक महिला के गले से एक सोने की चेन छीन ली. महिला यहां खारवेलनगर इलाके में अपने पति के साथ बाइक पर जा रही थी. खारवेलनगर थाने में एक शिकायत दर्ज कराय गयी है. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गयी है. जानकारी के अनुसार, भुवनेश्वर स्थित पोस्टल कॉलोनी के सीताराम भुइयां और उनकी पत्नी त्रिपाली जेना यूनिट-II मार्केट से करीब रात 8.30 बजे लौट रहे थे, तभी एक बाइक में सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और त्रिपाली से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए. पीड़िता के पति ने कहा कि हम चिल्लाते रहे, लेकिन कोई मदद के लिए सामने नहीं आया. मैंने कुछ दूरी तक उन्हें अपनी बाइक पर पीछा किया, लेकिन वे गलियों में कहीं गायब हो गए. त्रिपाली जेना ने दावा किया कि सोने की चेन का बाजार मूल्य लगभग 1.30 लाख रुपये है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …