Home / National / गौहर खान ने जैद दरबार संग की सगाई, शेयर की तस्वीर

गौहर खान ने जैद दरबार संग की सगाई, शेयर की तस्वीर

नई दिल्ली. टेलीविजन जगत की मशहूर अभिनेत्री एवं ‘बिग बॉस 7 ‘ की विजेता रह चुकी गौहर खान ने जाने -माने म्यूजिक कम्पोजर स्माइल दरबार की बेटे जैद दरबार से सगाई कर ली हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। तस्वीर में गौहर खान जैद दरबार के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में दोनों एक दूसरे को देख रहे हैं और उनके पीछे एक दिल शेप की गुब्बारे पर लिखा है-‘उसने हां कर दी हैं!’ वहीं इस तस्वीर को गौहर खान ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथशेयर करते हुए कैप्शन में अंगूठी बनाई हैं।
वहीं जैद दरबार ने भी इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और उन्होंने भी कैप्शन में अंगूठी बनाई हैं। सोशल मीडिया की दोनों की इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा हैं और फैंस दोनों को बधाई दे रहे हैं। बीते कुछ दिनों से दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में थे। हालांकि दोनों इस बात को पहले नकार रहे थे, लेकिन अब दोनों की इस पोस्ट ने दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबर पर मुहर लगा दी हैं। वहीं उनकी इस तस्वीर के सामने आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं दोनों इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंधेगे।

साभार- हिस

Share this news

About desk

Check Also

एएसआरएचएमसी ने 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

ताडेपल्लीगुडेम, एएसआरएचएमसी ने आज अपने कैंपस में 80वां स्वतंत्रता दिवस शानदार तरीके से मनाया, जिसमें …