भुवनेश्वर । संसद के दोनों सदनों में नागरिकता संशोधन विधेयक के पारित होने का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने स्वागत किया है। परिषद ने कहा कि इस विधेयक के पारित होने के बाद पाकिस्तान, बांग्लादेश तथा आफगानिस्तान में उत्पीड़न का शिकार होने वाले अल्पसंख्यकों के पीड़ा समाधान करने में सहायक सिद्घ होगा।विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री शशिकांत मिश्र ने कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश व आफगानिस्तान के अल्पसंख्यकों के कष्ट को समझ कर विधेयक के माध्यम से इसका समाधान निकालने का परिषद स्वागत करने के साथ साथ प्रधानमंत्री मोदी व केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का अभिनन्दन करती है। उन्होंने कहा कि इस विधेयक को लेकर समाज में कुछ भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस भ्रम को दूर करने की दिशा में कार्य करें।
Check Also
सुभद्रा योजना के दो साल पूरे
ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’ उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
