Home / Odisha / कटक में 35 मोटरसाइकिल बरामद, पांच गिरफ्तार

कटक में 35 मोटरसाइकिल बरामद, पांच गिरफ्तार

सुधाकर कुमार शाही, कटक

कटक जिला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. जगतपुर थाना, चौद्वार थाना और विशेष दस्ते की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर मोटरसाइकिल चोर गिरोह का खुलासा किया है. यह जानकारी डीपीसी प्रतीक सिंह ने ट्विट कर दी है. उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान चोरी की 35 मोटरसाइकिलों के साथ-साथ एक टाटा एस को बरामद किया गया है. इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इससे संबंधित एक मामला जगतपुर थाने में दर्जकर जांच की जा रही है. इधर, डीजीपी ने कटक जिला पुलिस की इस सफलता पर बधाई दी है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …