Home / Odisha / भुवनेश्वर में गिर रहा कोरोना का ग्राफ, सिर्फ 122 पाजिटिव

भुवनेश्वर में गिर रहा कोरोना का ग्राफ, सिर्फ 122 पाजिटिव

भुवनेश्वर. राजधानी भुवनेश्वर कोरोना का ग्राफ गिरते ही जा रहा है. बीते 24 घंटे में सिर्फ 122 कोरोना पाजिटिव पाये गये हैं. इनमें से 43 क्वारेंटाइन सेंटर से हैं, जबकि 79 स्थानीय लोग संक्रमित हुए हैं. यह जानकारी भुवनेश्वर नगर निगम ने ट्विट कर दी है. राजधानी क्षेत्र में अब तक कुल पाजिटिव मरीजों की संख्या 28603 हो चुकी है. इनमें से 26149 स्वस्थ हो चुके हैं और 152 लोगों की मौत हो चुकी है. अब भी यहां कोरोना के 2281 सक्रिय मामले हैं.

इससे पहले राजधानी क्षेत्र में 24 अक्टूबर को 182, 23 अक्टूबर को 189, 22 अक्टूबर को 201, 21 अक्टूबर को 239, 20 अक्टूबर को 229 और 19 अक्टूबर को 213 कोरोना पाजिटिव पाये गये थे.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …