Home / Odisha / बलांगीर में चार कुख्यात डकैत गिरफ्तार, पिस्तौल व मोटरसाइकिलें बरामद

बलांगीर में चार कुख्यात डकैत गिरफ्तार, पिस्तौल व मोटरसाइकिलें बरामद

बलांगीर. बलांगीर टाउन से पुलिस ने चार कुख्यात डकैतों को धर-दबोचा है. यह जानकारी बलांगीर जिला के पुलिस अधीक्षक ने ट्विट कर दी है. उन्होंने बताया कि कल टाउन थाने की पुलिस को यह सफलता हासिल हुई है. उन्होंने बताया कि ये सभी बलांगीर टाउन इलाके में एक बैट्री की दुकान और एयरटेल के आफिस में डकैती की योजना बना रहे थे. इसी दौरान पुलिस ने इनको धर-दबोचा. इनके पास से पिस्तौल के साथ-साथ तीन मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …