Home / Odisha / अनुगूल में सड़क हादसे में एक मौत

अनुगूल में सड़क हादसे में एक मौत

अनुगूल. जिले में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति मौत हो गयी है. मृतक की पहचान कुंजाझरी गांव निवासी प्रकाश नायक के रुप में हुई है. वह एक ट्रक चालक था. जानकारी के अनुसार, कटक और संबलपुर को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग (55) पर विपरीत दिशा से आ रहे कंटेनर और ट्रक में टक्कर हो गयी, जिसमें ट्रक चालक की मौत हो गयी और कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. यह हादसा किशोरनगर थाना अंतर्गत भंगामुंडा में आज हुई. गंभीर रूप से घायल कंटेनर चालक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई थी. उसको किशोर नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …