Home / Odisha / शिकारी समझकर युवा की हत्या, ग्रामीणों ने किया वन विभाग का घेराव

शिकारी समझकर युवा की हत्या, ग्रामीणों ने किया वन विभाग का घेराव

भुवनेश्वर. जिले में शिकारी होने के संदेह में एक युवा की हत्या का आरोप उठा है. बताया जाता है कि मयूरभंज जिले के कप्तिपदा थाना क्षेत्र के पोडाडिहा पंचायत के नछिपुर गांव का गजेन्द्र नायक शिमिलिपाल जंगल के मध्य में गया था. आरोप है कि वन विभाग के कर्मचारियों ने उसे शिकारी समझकर पीट-पीटकर हत्या कर दी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, गजेन्द्र नायक गत नौ अक्तूबर को शिमिलिपाल जंगल में गया था. कथित रुप से वहां वन विभाग के कर्मचारियों ने उसकी खूब पिटाई की. इसके बाद घायल गजेन्द्र को पहले बारिपदा के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था और वहां उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें कटक स्थित एससीबी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई है. मृतक का शव गांव में पहुंचने के बाद ग्रामीणों में तनाव देखा गया और गांव के लोगों ने शव को सकड़ पर रखकर वन विभाग के कार्यालय का घेराव किया है. ग्रामीणों ने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करने के साथ-साथ मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …