Home / Odisha / सड़क किनारे खड़े एक डम्पर में लगी आग

सड़क किनारे खड़े एक डम्पर में लगी आग

भुवनेश्वर. राजधानी स्थित मंचेश्वर इंडस्ट्रियल एरिया में आज सड़क किनारे खड़े एक डम्पर में आग लग गई. हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. आग की सूचना पाते ही स्थानीय दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचे और आग को बुझाया. जानकारी के अनुसार डम्पर सड़क किनारे खड़ा तभी चालक के केबिन में निकलते लोगों ने देखा. हालांकि आग लगने के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि  इंजन में किसी शॉर्ट सर्किट होने की आशंका है. बताया जा रहा है कि कुछ स्थानीय लोगों ने इंजन से आग की लपटों को निकलते हुए देखा था.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …